नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान , लोगों ने लगाया भेदभाव का आरोप

Please Share

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में भदईपुरा क्षेत्र के पहाडगंज में नगर निगम की टीम ने अस्थायी चौकी गली में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चिह्नित 20 घरों के सामने बने नालों व नालियों की स्लैब तोड़ी। इस दौरान कुछ लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध भी जताया।

तहसीलदार अमृता शर्मा और नगर निगम के कर अधीक्षक महेश चंद्र पाठक ने पुलिस बल के साथ पहाड़गंज पहुंचे और चिह्नित 20 घरों के आगे बने स्लैब को जेसीबी से तोड़ दिया।इस दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया कि उनके मकान के सामने स्थित नाले से काफी दूरी पर स्लैब डाले गए हैं। बावजूद इसके टीम ने जबरन इन्हें तोड़ दिया और कुछ घरों के सामने के स्लैब को छोड़ दिया।

कर अधीक्षक पाठक ने बताया कि बरसात का मौसम नजदीक है। ऐसे में चिह्नित घरों के सामने मानक के विपरीत पड़े स्लैब से नालों व नालियों की सफाई में दिक्कतें आ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए चिह्नित घरों को नोटिस भेजकर स्लैब को खुद तोड़ने को कहा गया था। इसके बावजूद भी नोटिस को नजरअंदाज किया गया। इसी के चलते अभियान चलाकर स्लैब तोड़ी गयी है। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।

You May Also Like