नदी में गिरा बाइक सवार युवक, अस्पताल में भर्ती

Please Share

रुद्रप्रयाग: गौरीकुण्ड हाइवे पर आज फिर एक हादसा हो गया। हालांकि हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

दरअसल, यहां आज खराब सड़क के चलते एक बाइक सवार बांसवाड़ा में ही मन्दाकिनी नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल युवक का रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में ईलाज के लिए भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने युवक को खतरे से बाहर बताया है। युवक की पहचान 26 वर्षीय मन्कामल पुत्र बलविंदर सिंह मच्छी बाजार निवासी  के रूप में हुई है। बता दें कि बीते दिन भी सबाड़ा में पहाड़ी गिरने से 7 मज़दूरों की मौत हो गई थी।

 

 

You May Also Like