देहरादून: नारी निकेतन में मूक बधिर संवासिनी की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ ये खुलासा..

Please Share

देहरादून: राजधानी देहरादून के नारी निकेतन में बुधवार को मूक बधिर संवासिनी की मौत से अफरा तफरी मच गई। बेसुध मिली संवासिनी को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, संवासिनी की मौत सांस की नली में खाना फंसने के कारण हुई। इस संवासिनी को 2014 में टिहरी से नारी निकेतन में लाया गया था।

जानकारी के मुताबिक नारी निकेतन में रहने वाली मूक बधिर संवासिनी मोनिका को बुधवार सुबह नाजुक हालत में दून अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से डेथ मेमों आया तो पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

You May Also Like