मसूरी में प्रीतम सिंह ने किया कांग्रेस की जीत का दावा

Please Share

मसूरी: नगर निकाय चुनाव में मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी मेघ सिंह कंडारी के समर्थन में मसूरी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनता से कांग्रेस को जिताने का अहवान किया। मसूरी कांग्रेस ने टिहरी बस स्टैंड से किताब घर गाँधी चौक तक एक विशाल रैली निकालकर शहर में शक्ति प्रदर्शन किया।  गाँधी चौक पर जनता को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि, कांग्रेस प्रत्याशियों को शहर की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस के पक्ष में उमड़े इस जन सैलाब को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, नगर में कांग्रेस प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी।

You May Also Like