टैक्स वसूलने के लिए कैंप लगाएगा नगर निगम

Please Share

देहरादून। देहरादून नगर निगम ने हॉउस टैक्स वसूलने की कवायद तेज कर ली है जिसके लिए नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में कैंप लगाकर टैक्स वसूली किया जा रहा है। निगम ने इस वर्ष करीब 20 करोड़ तक का टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा है। जबकि निगम हॉउस टैक्स को 100 फीसदी वसूलने के लिए आउट सोर्सेज एजेंसियों से भी टैक्स वसूलने की योजना बना चूका है।

राजधानी दून में नगर निगम 31 मार्च 2018 तक निगम में आने वाले सभी घरों से भवन कर वसूलने जा रहा है जिसके लिए नगर निगम ने हॉउस टैक्स को वसूलने की कवायद भी तेज कर ली है। निगम के सभी 60 वार्डों में अलग-अलग हॉउस टैक्स को जमा करने के लिए कैंप लगाए गए हैं जिनसे अभी तक निगम को करीब 6 करोड़ का राजस्व भी प्राप्त हो गया है। अनुमान लगाया जा रह है कि करीब सात करोड़ का व्यावसायिक भवनों से भी निगम को राजस्व मिलेगा।

कर एवं राजस्व अधीक्षक घर्मेश पैन्यूली ने बताया कि अब निगम जनवरी से पुनः सभी वार्डों में फिर से कैंप लगाने जा रहा है जिनमे छूटे हुए लोग अपना भवन कर जमा कर सकेंगे। वहीं भवन कर में राजस्व बढ़ाने के लिए निगम आउट सोर्सेज का भी सहारा लेने जा रहा है जिसके लिए निगम ने शासन में एक प्रस्ताव भेजा है जो सभी भवनों से भवन कर वसूलेगा और निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।

You May Also Like

Leave a Reply