मुंबई मैराथन में सात लोगों को पड़ा दिल का दौरा, एक बुजुर्ग की मौत

Please Share

मुंबई:  रविवार की सुबह आयोजित ‘टाटा मुंबई मैराथन 2020’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम गजानन मलजालकर है, जो वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में दौड़ रहे थे। मलजालकर चार किलोमीटर दौड़ने के बाद अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  जानकारी के अनुसार 64 वर्षीय गजानन मलजालकर का आज सुबह टाटा मुंबई मैराथन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आज दौड़ के दौरान कुल सात लोगों को दिल का दौरा पड़ा। सभी सात लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

टाटा मुंबई मैराथन के 17वें संस्करण में 55,000 से अधिक लोगों के हिस्सा लिया जो एक रिकॉर्ड है। इनमें महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे भी थे, जो हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए वहां पहुंचे थे। हाफ मैराथन सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर हुआ, और 10 किलोमीटर का मैराथन सुबह साढे छह बजे शुरू हुआ।

You May Also Like