मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Please Share

मुंबई: गायक मीका सिंह की मैनेजर ने मुंबई में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मैनेजर सौम्या ज़ोहेब खान की उम्र 30 साल है।  गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है, कि उनकी मैनेजर सौम्या खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि पुलिस को सौम्या के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौम्या ने मुंबई के अंधेरी में कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की। पुलिस एक तरफ जहां मामले की जांच में जुटी है तो वहीं सोशल मीडिया पर मीका ने इस बात की जानकारी दी है। चूंकि पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। सौम्या के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

You May Also Like