‘मेरी बांद गाजिणा..’ हुआ रिलीज़, मिल रही सराहना..

Please Share

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड की प्रतिभावान गायिका अंजली रमोला नेगी व मुकेश सिंह का गाना रिलीज हो चुका है। जो कि गायिका अंजली रमोला नेगी ने खुद लिखा है। ‘मेरी बांद गाजिणा..’ नाम के इस गाने को मिज़ाज म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से रिकॉर्ड किया गया और ‘के. आर. म्यूजिक’  यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इसमें लोकप्रिय संगीतकार व लोकगायक दीवान सिंह पंवार ने संगीत दिया है। साथ ही गाने को खुबसूरती से फिल्माया गया है। अंजली रमोला नेगी निवासी गवांनाग उत्तरकाशी और मुकेश सिंह के इस गाने को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

बता दें कि, के आर म्यूजिक के निर्माता दरमियान सिंह मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के मणगांव के रहने वाले है। दरमियान सिंह बताते हैं कि, उन्हें देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वह आगे भी उत्तराखण्ड की संस्कृति के लिए काम करते रहेंगे।

You May Also Like