मन की बात: पीएम मोदी ने कहा-जब राम जन्मभूमि पर फैसला आया तो सभी ने संयम रखा

Please Share

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने रविवार को आयोजित मन की बात को संबोधित करते हुए देशवासियों को संबोधित किया और सबसे पहले दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने कहा कि आजकल दुनिया के अनेक देशों में दिवाली मनाई जाती है। विशेष बात यह है कि इसमें सिर्फ भारतीय समुदाय ही शामिल नहीं होता बल्कि अब कई देशों की सरकारें और वहां के नागरिक दिवाली में शामिल होते हैं। पीएम ने कहा कि दुनिया भर में फेस्टिवल टूरिज्म का अपना ही आकर्षण है।

साथ ही उन्होंने गुरुनानक के जीवन पर रोशनी डाली पीएम मोदी ने कहा कि रोशनी के इस त्योहार पर सकारात्मकता को अपनाएं।

मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अयोध्या मामले पर 2010 में हाई कोर्ट द्वारा आए फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा समाज हमेशा से देश की एकता और सद्भाव के लिए सतर्क रहा है। राम मंदिर मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का जब फैसला आना था तो देश में कुछ बयान बोलो और बड़बोले लोगों ने क्या-क्या बोला था। और कैसा माहौल बनाया गया था। ये सब पांच-दस दिन तक चलता रहा लेकिन जैसे ही फैसला आया तो राजनीतिक दलो, सामाजिक संगठनों, सभी संप्रदायों के लोगों, साधू-संतो और सिविल सोसाइटी के लोगों ने बहुत संतुलित बयान दिया था। न्याय पालिका के गौरव का सम्मान किया इसे हमें ध्यान देना चाहिए कि देश में कितनी बड़ी ताकत है।

31 अक्टूबर को हर बार की तरह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोग शामिल होंगे। ‘रन फॉर यूनिटी’ इस बात का प्रतीक है कि यह देश एक है। एक दिशा में चल रहा है और एक लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता है। एक लक्ष्य- एक भारत श्रेष्ठ भारत।

You May Also Like