देहरादून: मकान के बरामदे में मृत मिला व्यक्ति

Please Share
देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत ग्राम कुल्हान में एक बंद मकान के बरामदे में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु  दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति के संबंध में जानकारी करने पर आस-पास के लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति की मानसिक स्थिति भी ठीक नही थी तथा वह अक्सर उक्त स्थान व उसके आस-पास के क्षेत्र में घूमता रहता था।
अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु आस-पास तलाश की गई तो मृतक की पहचान रतन मुरमू पुत्र सोम मुरमू निवासी रागा भाटिया, मालदा वेस्ट बंगाल, उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई। मृतक पेसिफिक गोल्फ स्टेट में शाहनी बिल्डर्स के पास मजदूरी करता था और वही सोता भी था। कल मृतक का रेस्ट था तथा नशीले पदार्थ के सेवन के बाद सड़क किनारे बंद मकान के पास पड़ा मिला, जिसे दून हॉस्पिटल में मृत घोषित किया गया। परिजनों की पहचान के बाद पंचनामा ओर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

You May Also Like