महिला उप निरीक्षक ने फांसी लगा की आत्महत्या

Please Share

-अरुण कश्यप
हरिद्वार: बहादराबाद थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक ने फांसी लगाई है। मृतिका का नाम आँचल फरासी है। उक्त महिला बहादराबाद काली माता तिराहे के पास एक किराए के मकान में रहती थी। महिला ने कमरे के अन्दर ही पंखे के लटककर फाँसी लगाई है। 30 वर्षीय आँचल फरासी सहसपुर देहरादून की रहने वाली थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमे महिला ने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। जानकारी के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You May Also Like