महाराष्ट्र के करीब पहुंचा किसानों का ‘लॉन्ग मार्च’

Please Share

मुंबईः महाराष्ट्र के करीब 30000 किसानों ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। किसान चाहते हैं कि उनका बिजली का बिल और पूरा कर्ज माफ किया जाए। किसानों की मांग का अखिल भारतीय किसान सभा (एबीकेएस) ने समर्थन किया है। सभा ने कहा है कि वो सरकार के रवैये से नाखुश हैं। महाराष्ट्र के करीब तीस हजार किसान रविवार को मुंबई पहुंचने सकते हैं।
किसानों ने सरकार से 40 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग भी की है। इस मार्च में बुजुर्गों के अलावा बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल हैं। किसानों ने उम्मीद जताई है कि मुंबई पहुंचने तक उनके साथ करीब एक लाख से ज्यादा किसान जुड़ जाएंगे।
किसानों का यह मोर्चा जहा से भी गुजर रहा है लोग जुड़ते चले जा रहे हैं। खास बात यह है कि मोर्चा में छोटे बच्चे और डॉक्टर भी शामिल हैं। डॉक्टर मार्च में लोगों की बिगड़ती हालत के लिए नजर बनाये हुए हैं। किसान सभा का दावा है कि वह 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करेंगे। मांग है कि सरकार किसानों का कर्ज और बिजली का बिल माफ करें।

You May Also Like

Leave a Reply