लोकसभा में सांसद अजय भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशाना, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Please Share

नई दिल्ली: गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार के दोनों कार्य कालों की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही इस दौरान पूर्ववर्ती सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में कई घोटाले सामने आए। घोटालों में आए दिन मंत्री जेल जाते थे जिससे जनता परेशान थी। साथ ही सीमाएं भी असुरक्षित थी और भ्रष्टाचार, आतंकवाद, माओवाद, बेरोजगारी आदि अपने चरम पर थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद लोगों में नई उम्मीद जगी। पीएम मोदी के आने के बाद भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर लगाम लगी। साथ ही सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और भ्रष्टाचारियों की विदेशी खातों की जांच हुई।

You May Also Like