देवभूमि की बेटी ‘खुशी’ को कला संस्कृति पुरस्कार से दिल्ली में किया गया सम्मानित

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड की खुशी पाठक को नई दिल्ली में भाजपा की बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ मुहिम के तहत कला संस्कृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खुशी को यह पुरस्कार नृत्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया। खुशी पाठक को कला संस्कृति के क्षेत्र मे मनोज तिवारी, राजेन्द्र फड्केज़ी व अन्य अथितियो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साढ़े सात वर्षीय खुशी देहरादून के लिटिल वंडर स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है।
दिल्ली में कला संस्कृति सम्मान समारोह मे प्रदेश एवं प्रकल्प प्रमुख अरविंद मैनन व राष्ट्रिय संयोजक डॉ. राजेंद्र मुख्य वक्ता रहे, मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शिरकत की।
राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कार्यक्रम की हौसला अफजाई की। मुंबई से आए अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, कनिका महेश्वरी, सत्यम उदासीन, सारा खान, उपासना सिंह व रेखा राव इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हिन्दी फिल्म एंड काउंटर के प्रोमो के साथ फिल्म के सभी कलाकर उपस्थित रहे।
देश के 16 राज्य से 50 बेटियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। असम से आयी हुई आसाना गूगोइ को 2 लाख 50 हजार का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा अभियान की राष्ट्रीय टीम के संयोजक डॉ. राजेंद्र फड़के और राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य विजय भारद्वाज ने बनाई।

You May Also Like