देहरादून: खाई में गिरी बोलेरो, दो कि मौत एक घायल

Please Share

देहरादून: जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के कालसी चकराता मोटर मार्ग पर चापनूके बीच बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया है।
हादसा बीती रात हुआ है। वाहन कोरुवा से विकासनगर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल व्यक्ति और मृतकों को खाई से निकाल 108 एंबुलेंस की मदद से कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रदीप पुत्र जगत सिह निवासी कोरुवा, थाना चकराता एवँ सुलतान तोमर पुत्र स्व. अजब सिंह निवासी कोटी कोरूवा साहिया के रूप में की। जबकि घायल व्यक्ति का नाम अक्षय तोमर पुत्र बहादुर सिंह निवासी कोटी कोरूवा साहिया बताया है। घायल अक्षय का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

You May Also Like