केजरीवाल ने शेयर किया गढ़वाली चुनावी गीत, लोग बोले..

Please Share

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी सरगर्मियां जोरों पर है। सभी पार्टियां अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। बता दें कि, दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा। राजधानी में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी का मुकाबला एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से है।

इस क्रम में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने एक उत्तरखंडे गीत शेयर किया है। इस गीत में गढ़वाली भाषा में केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया है, साथ ही जमकर तारीफ़ की गई है। केजरीवाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, “गढ़वाली भाषा में आम आदमी पार्टी का चुनावी गीत। इतना शानदार गीत गाने के लिए सुनील थापलियाल जी का शुक्रिया। इस गाने को ज़रूर सुनिए। गढ़वाली नहीं समझ आती, तब भी सुनिए, मज़ा आएगा। और ख़ूब शेयर कीजिए…”

वहीँ केजरीवाल के इस ट्विट को लेकर अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं व यूजर ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लिखा गढ़वाली गाने से दिल्ली मे वोट नही मिलेगा। यह रास्ता ही गलत बताया, तो किसी ने कहा केजरीवाल दिदा गाने के जोर पर जीतेगें, काम के जोर पर नहीं। वहीँ कई यूजर ने लिखा चाहे हम समर्थक किसी के भी हो, लेकिन गाने के लिए एक लाइक। इस तरह इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चुनावी माहौल बना हुआ है।

You May Also Like