कर्णवाल की चैंपियन को चेतावनी, कुश्ती नहीं, गोली मारने का जमाना है

Please Share

रिपोर्ट –अरुण कश्यप 

हरिद्वार: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देश राज कर्णवाल के बीच शुरू हुई जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। चैंपियन शनिवार को नेहरू स्टेडियम स्थित कुश्ती के मैदान में पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधायक देशराज ने उनके चैपियन होने पर सवाल उठाए थे। इसके चलते उन्होंने उन्हें नेहरू स्टेडियम में कुश्ती के मैदान में दंगल के लिए शनिवार बुलाया था, लेकिन वो नहीं आए।

कुंवर प्रणव चैंपियन कुश्ती लड़ने मैदान में पहुंच गए, लेकिन देशराज कर्णवाल ने वहां पहुचने के बजाय, चैपियन को कहा कि आजकल कुश्ती लड़ने का जमाना नहीं है। हाथ से गोली चलाने का इशारा करते हुए कहा कि आजकल इसका जमाना है। साथ ही उन्होंने कहा अब वे इस बात को सहन नहीं करने वाले। पार्टी फोरम में तो मामले का उठाएंगे ही। कानूनी तौर भी कार्रवाई करेंगे। साथ ही चैंपियन को बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के पास आकर सामना करने की चुनौती भी दी है।

You May Also Like