महाराष्ट्र: कैमिकल फक्ट्री में सिलेंडर फटने से 12 लोगों की मौत, 58 लोग घायल

Please Share

महाराष्ट्र: के धुले जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से धमाका हो गया। । विस्फोट इतना बड़ा था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 58 लोग घायल हुए हैं। 50 से 60 लोगों के अंदर फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना के समय फैक्ट्री में 100 लोग मौजूद थे

 

धुले के पुलिस अधीक्षक विश्वास पंढारे ने घटना में 12 लोगों की मौत और 58 घायल होने की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना वघाड़ी गांव के शिरपुर तालुका में सुबह 9:45 बजे घटी। घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर 100 मजदूर मौजूद थे।

माना जा रहा है कि फैक्ट्री में कई सिलेंडरों फटे हैं। अभी तक पुलिस और बचाव कर्मी आठ शवों को बाहर निकाल चुके हैं। बचाव कार्य जारी है।’ पुलिस, आपदा प्रबंधन, दमकल की विभिन्न टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। घायलों को पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैवी विस्फोट के कारण कंपनी को भी काफी नुकसान हुआ है। बचावकर्मी मलबे को निकालने का काम कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवारवालों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। अब तक घटना में मरने वालों की संख्या 12 पर पहुंच गई है।

You May Also Like