सुप्रसिद्ध गीतकार जीत सिंह नेगी का आज 94वां जन्मदिन, सभी कलाकारों ने की दीर्घायु की कामना

Please Share

देहरादून: देवभूमि के प्रथम गीतकार माने जाने वाले जीत सिंह नेगी का आज 94वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देवभूमि आर्ट्स क्लब की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई नामी कलाकारों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हम बचपन से जीत सिंह नेगी जी के गानों को सुनते आए हैं। हम सभी उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। यह कार्यक्रम उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध संगीतकार राजेंद्र चौहान व उनकी टीम ने आयोजित किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कलाकारों ने जीत सिंह नेगी की दीर्घायु की कामना की।

You May Also Like