20वें प्रदेश अधिवेशन की तैयारियां जोरों-शोरों पर, दिखाई देंगे लोक संस्कृति और प्राकृतिक चित्रण

Please Share

देहरादून:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जी.आर.डी इन्स्टीट्यूट देहरादून में 8 से 11 फरवरी 2020 तक होने वाले 20वें प्रदेश अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरणों पर हैं। अधिवेशन में विशेष आकर्षण प्रदर्शनी और सेल्फी पॉइंट्स रहेंगे। जिनमें ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों और उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्राकृतिक चित्रण दिखाई देंगे। पहाड़ी हाउस, सैनिकों के सम्मान में लगाए गए चित्र,स्वामी विवेकानन्द जी और गुरुनानक देव महत्वपूर्ण रूप से इनमें शामिल होंगे। प्रदेश भर से इस अधिवेशन में लगभग 1000 की संख्या में कार्यकर्ता आयेंगे। जिनमें 300 छात्राएं शामिल होंगी।

You May Also Like