जनता को ठग रही केंद्र की मोदी सरकार

Please Share

बागेश्वर: जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ ने आज भी विश्वासघात दिवस मनाया। ऐतिहासिक गांधी चबूतरे में केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार पर चार साल के शासन में मंहगाई, शिक्षा, रोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान आत्महत्या, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर देश की जनता के साथ किये गये वादों को पूरा न कर पाने का आरोप लगाया।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा की वर्तमान मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उनके जनविरोधी निर्णयों जैसे नोटबंदी, जीएसटी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के कारण जनता बुरी तरह से त्रस्त है। जिला अध्यक्ष कांग्रेस लोकमणी पाठक ने कहा कि केंद्र की सरकार ने देश की जनता को छलने का काम किया है। चुनाव प्रचार के दौरान जो वायदे किए थे, वो सब हवाई साबित हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को जनता माफ नहीं करेगी और 2019 लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

You May Also Like