मांगों को लेकर मुंबई पहुंचा किसानों का जत्था

Please Share

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नासिक से निकला तीस हजार से ज्यादा किसानों का रेला आजाद मैदान में जमा है। यहां से ये किसान विधानसभा घेरने के लिए निकलेंगे। बताया जा रहा है कि बच्चों की परीक्षा को देखते हुए किसानों ने 11 बजे के बाद प्रदर्शन का फैसला किया है। ऑल इंडिया किसान महासभा के नेतृत्व में किसानों का यह जत्था कर्ज माफी की मांग को लेकर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंच गया है। किसानों के इस मार्च ने फडणवीस सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
पांच दिन पहले नासिक से शुरू हुआ किसानों का मोर्चा करीब 200 किलोमीटर के पैदल सफर के बाद अब मुंबई के आजाद मैदान पहुंचा है। मुंबई पहुंचे इन किसानों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिलना भी शुरू हो गया है। शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस समेत अन्य दल भी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। सोमवार को सबकी नजर किसानों के इस आंदोलन पर रहेगी। बहरहाल देखना होगा कि फडणवीस सरकार किसनों की इन मांगों पर क्या कदम उठाती है।  

You May Also Like

Leave a Reply