जनेऊ बाबा पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िताओं को दी जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी

Please Share

देहरादून: राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने जनेऊ बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि बाबा ने  आश्रम में महिला मीटिंग के बहाने से बुलाकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सहस्त्रधारा के सेरा गाँव स्थित एक आश्रम में जनेऊ क्रांति चंद्रमोहन महाराज ने दो महिलाओं से दुष्कर्म किया है।आश्रम में महिलाओं की मीटिंग की जाती थी।महिला मीटिंग में शामिल होने के लिए ग्राम शेरा सहस्रधारा के आश्रम में गयी थी, देेर रात होनेे के कारण वह वही रुक गई। इस दौरान जनेऊ क्रांति अध्यक्ष कुलदीप की पत्नी व श्रीमंत की पत्नी ने उसे आकर कहा कि बाबा ने उसे बुलाया। उनके कहने  से वह बाबा पास गई वहां बाबा और कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। और कहा कि उन्होंने वीडियो बनाया है जिसे वह वायरल कर देंगे।

 मामले में आरोपी चंद्रमोहन महाराज और अन्य व्यक्ति व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चंद्रमोहन महाराज और पीड़ित महिलाएं उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं। बता दें कि अभी हाल ही में 14 जून को इसी आश्रम में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय मंत्री और चंद्रमोहन महाराज पुराने मित्र हैंl

You May Also Like