नौसेना में नहीं होगा फेसबुक और स्मार्ट फ़ोन का इस्तेमाल

Please Share

नई दिल्ली: जासूसी और हनी ट्रैप के खुलासे के बाद नौसेना ने अपने अधिकारियों और जवानों के लिए फेसबुक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। यह जानकारी सोमवार को नौसेना सूत्रों ने दी। कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि नौसेना के ठिकानों, डॉकयार्ड और ऑन-बोर्ड युद्धपोतों पर स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय नौसेना के सात जवानों को नौसेना और पनडुब्बियों से संबंधित कई संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नौसेना ने अपने अधिकारियों और कर्मियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फरमान जारी किया था।

जानकारी के आनुसार फेसबुक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध का फैसला सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने और इन्हें दुश्मन देशों को लीक होने से बचाने के लिए लिया गया है। फेसबुक के प्रयोग पर रोक नौसेना के अधिकारियों, जवानों और कर्मियों पर लागू होगा।

You May Also Like