चारधाम यात्रा का आगाज, अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट, देखें वीडियो

Please Share

यमनोत्री/गंगोत्री: कोरोना वायरस के चलते और लॉकडाउन के बीच अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खोले गए।  इतिहास में पहली बार हुआ कि कपाट खुलने के दौरान किसी श्रद्धालु की मौजूदगी नहीं रही। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भी आगाज हो गया है। 

रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 12.35 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खोलकर मां गंगा की मूर्ति को मंदिर में विराजमान किया गया। मंदिर समिति ने पांच तीर्थ पुरोहितों के माध्यम से रोजाना पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गयी है।

वहीँ यमुनोत्री मंदिर में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ दोपहर 12.41 बजे शुभ मुहूर्त पर मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस अवसर पर पुजारियों ने मंत्रोच्चारण करते हुए मां यमुना की मूर्ति को सिंहासन में बैठाकर पूजा अर्चना की।

दोनों धामों को खोलते समय लॉकडाउन के नियमों एवं सामाजिक दूरी का पूरा अनुपालन किया गया। मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौजूद रही।

 

 

 

You May Also Like

Leave a Reply