हेम आर्या पर कांग्रेस में अंदरूनी कलह, अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया विरोध

Please Share

पिथौरागढ़: प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हेम आर्या को पार्टी में शामिल करने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी दोफाड़ हो गयी है। इस मामले को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या के बाद अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने भी हेम आर्या को पार्टी में शामिल किये जाने पर सवाल खड़े किये हैं। पिथौरागढ़ दौरे पर आये कुंजवाल का कहना है कि, कुछ लोग अपने स्वार्थ और सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में आना चाहते हैं, जो सही नहीं है। कुंजवाल ने हेम आर्या पर विधानसभा चुनाव के दौरान सरिता आर्या के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। कुंजवाल ने कहा कि, जब हेम आर्या को भाजपा ने टिकट नहीं दिया, तो वो अब कांग्रेस में आ रहे है।

You May Also Like