हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 13 सैनिकों की मौत

Please Share

पेरिस: अफ्रीकी देश माली में मंगलवार को फ्रांस के दो सैन्य हेलीकॉप्टर आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसमें छह सैन्य अधिकारियों समेत 13 सैनिकों की मौत हो गई।

माली में आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान में अपने सैनिकों की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। माली में फ्रांस के करीब 4500 सैनिक तैनात हैं।

इस दुर्घटना के साथ माली में अब तक फ्रांसीसी सैनिकों की मौत की संख्या 38 हो गई है। माली समेत अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ फ्रांस ने 2013 में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। यह क्षेत्र माली के साथ नाइजर, बर्किना फासो और चाड में फैला है। ¨

 

You May Also Like