हैवानियत की हदे पार, कब्र से महिला का शव निकालकर काटे हाथ पैर, दुष्कर्म की आशंका

Please Share

हापुड़: उत्तरप्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरेल में शनिवार सुबह एक महिला का कब्र से निकाला शव देखा गया। शव की हालत हैवानियत की कहानी को बयां कर रही है। शव का हाथ पैर काटे गए हैं। दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस महिला की बीते रविवार को मृत्यु के बाद गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था। उसी 45 वर्षीय महिला का शव आज कब्र से बाहर मिला। खबर लोगों के बीच जंगल की आग की तरह फैल गई। गांववाले घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस वक्त गांव में भारी पुलिसबल तैनात है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि शव का एक हाथ और एक पैर काटा गया है और दुष्कर्म की भी आशंका है। अनुमान तो ये भी है कि तांत्रिक क्रिया के लिए शव निकाला गया होगा। इस वक्त पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like