गंदे नाले में तब्दील होती जा रही रानी झील, यह खुबसूरत झील खो रही अपना अस्तित्व

Please Share

रानीखेत: छावनी परिषद द्वारा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 12 साल पूर्व निर्मित की गई रानी झील को संवारने के नाम पर इसमें कई कार्य होते रहते हैं। लेकिन रानी झील में आस-पास की कालोनियों से बहने वाले गन्दे नालों का गन्दा पानी आने से ये हमेशा विवादों में रहती है।

रानी झील में बढ़ रही गंदगी की वजह से ये अपना अस्तित्व भी कहीं-ना-कहीं खोती जा रही है। साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी इसका भारी असर देखने को मिल रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी घट रही है। हाल ही में इस नदी में कई मरी हुई मछलियां भी पाई गई थी। इसके अलावा इस झील के पास बनी सड़क भी झील की सुंदरता में धब्बा बनी हुई है। दरअसल, झील के पास बनी सड़क में गढ्ढे होने की वजह से ये सड़क अपने रखरखाव की बाट जोह रही है।

You May Also Like