फूड प्वाइजनिंग मामला: एक और महिला की मौत से अब तक कुल 4 की मौत, 46 मरीज अस्पताल में भर्ती

Please Share

हल्द्वानी: बागेश्वर के बास्ती गांव में फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई खिमुली देवी (60 वर्ष) ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। इसी के साथ अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों की संख्या 46 हो गई है, जबकि घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

खिमुली देवी के पति फकीर सिंह (86) भी सुशीला तिवारी अस्पताल में ही भर्ती हैं। खिमुली भी बास्ती के निकट गांव सनगाड़ की रहने वाली थीं, जहां उन्होंने परिवार सहित विवाह समारोह में भोजन किया था। फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित अन्य लोगों की तबीयत में कुछ सुधार नजर आ रहा है। बेरीनाग में भर्ती दो मरीजों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद मोहन सिंह (65) और मोहिनी देवी (58) के परिजन उन्हें रविवार देर रात हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।

You May Also Like