फानी तूफान की चपेट में ओडिशा, पुरी में 245 किमी की रफ्तार से चल रही आंधी

Please Share

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फोनी ओडिशा के पुरी तट से टकरा गया है। पुरी के तट पर 200 किमी प्रतिघंटे की तफ्तार से हवाएं चल रही हैं। साथ ही भारी बारिश भी हो रही है। राज्य में एनडीआरएफ और नौसेना ने मोर्चा संभाला हुआ है।

मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों को यलो कार्ड जारी किया है। मछुआरों को एक से पांच मई तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्पेशल रिलीफ ऑगनाइजेशन पहुंचे हैं। उन्होंने यहां राहत और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी ली है।

You May Also Like