VIDEO: कर्णप्रयाग: सामूहिक दुष्कर्म से गुस्साई भीड़ ने किया बद्रीनाथ हाईवे जाम

Please Share

चमोली: जिले के कर्णप्रयाग में तीन युवकों द्वारा चाकू की नोक पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छात्र-छात्राओं ने हाईवे जाम कर दिया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार की सुबह कर्णप्रयाग में प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। छात्रों ने आरोपियों की फांसी की मांग की। साथ ही कहा कि, अगर ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

छात्र-छात्राओं ने एक घंटे बद्रीनाथ हाईवे पर जाम लगाया। पहले सुबह 10:35 से 11:40 तक फिर दोपहर 12: 40 तक मुख्य बाजार में जाम लगाया। इस दौरान किसी अधिकारी के न पहुंचने से नाराज छात्र-छात्राएं बद्रीनाथ हाईवे पहुंचे और वहां जाम लगा दिया। जीजीआईसी की छात्राएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

बता दें कि कर्णप्रयाग में एक युवती के साथ तीन युवकों ने चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

You May Also Like