दुखद: महाराष्ट्र के राज्यपाल की बहन का निधन शोक की लहर

Please Share

पिथौरागढ़: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी उर्फ परुली दी का निधन हो गया है। परुली देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। जिला अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। अक्टूबर माह के दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उनका हालचाल जानने आए थे। वही उनका अंतिम संस्कार धारचूला में शनिवार को होगा।

कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। पिछले माह पूर्व पार्वती देवी सुबह घूमते समय अचानक गिर गईं थीं, जिससे उनको अंदरुनी चोट लग गई। जिस के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब रहा था। वहीं आपको बता दें आज जिला अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि परुली दी पिछले 50 वर्षों से धारचूला में रह रही थी। परुली दी कपड़ों की दुकान चलाती थी। परुली दी चौथे नंबर की बहन थी। वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की आठवें नंबर की बहन थी।

You May Also Like