दर्दनाक: गणेश प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

Please Share

लखनऊ: यूपी के हरदोई जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। जवान बेेेटो मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह घटना संडीला बेनीगंज मार्ग पर ग्राम जमू के पास की है। संडीला के इमलियाबाग निवासी चौहान (22) पुत्र राम आसरे, उमेश (25) पुत्र राजू, करन (24) पुत्र सुरीन प्रतिमा विसर्जन के लिए बाइक से नैमिषारण्य गए थे। देर रात वहां से वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

You May Also Like