धोनी के रिटायरमेंट पर बोले गांगुली- चैम्पियन ख़त्म नहीं होते…

Please Share

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद सौरव गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता के दौरान उनसे महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट और टीम में रोल पर सवाल किए गए। ‘दादा’ ने इस पर जवाब दिया और कहा कि, धोनी भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और जब तक मैं हूं तो प्रत्येक प्लेयर का सम्मान किया जाएगा। सौरव गांगुली ने कहा कि जो चैम्पियन होते हैं, वह जल्द खत्म नहीं होते हैं।

वहीँ जब सौरव से पूछा गया कि क्या उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के मसले पर टीम मैनेजमेंट या सेलेक्टर्स से बात की है। इस पर सौरव गांगुली ने कहा कि जब मैं टीम से बाहर गया था तो भी इस तरह की बातें होती थीं, लेकिन मैंने वापसी की। महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट के बहुत बड़े प्लेयर हैं। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखेंगे तो सिर्फ तारीफ ही निकलती है।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर गांगुली ने कहा कि इस पर हम कोई फैसला नहीं करेंगे, ना ही मैनेजमेंट की ओर से उन पर कोई दबाव बनाया जाएगा। रिटायरमेंट पर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को ही फैसला करना होगा।

You May Also Like