डीजी के विदाई परेड समारोह में होमगार्ड ने खुद को लगाई आग

Please Share

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल के विदाई परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक होमगार्ड ने आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर हालत में होमगार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि डीजी होमगार्ड आज रिटायर हुए।

डीजी होमगार्ड का विदाई परेड लखनऊ के जेल रोड पर स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित हुई थी। इस दौरान डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला अपने विदाई समारोह में प्रदेश से एकत्र होमगार्ड को संबोधित कर रहे थे। तभी मंच के पीछे खड़े बरेली से कंपनी नंबर 27 से आए होमगार्ड रामनाथ ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसके बाद उस समारोह स्थल पर खलबली मच गई।

बताया जा रहा है कि आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले होमगार्ड को बर्खास्त किया जा चुका है। फिलहाल गंभीर हालत में होमगार्ड को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह भाग निकला। इसके बाद उसे दोबारा फिर से भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से होमगार्ड 60 प्रतिशत तक झुलस चुका है।

You May Also Like