देहरादून: साईं मंदिर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 3 घायल

Please Share

देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत रविवार सुबह करीब 4 बजे साईं मंदिर के पास एक कार मारुति बलेनो नंबर यूके07 बीवाई 6048, जो मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही थी, अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाल कर 108 की मदद से दून चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान वाहन में सवार पीछे बैठे दो युवकों अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष और नीरज पुत्र रूप सिंह ग्राम श्रीकोट तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।

वहीं वाहन में सवार अन्य घायल दो युवको रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार अनिल कुमार सिंह पुत्र सुंदर सिंह नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष, जो वाहन चला रहा था तथा ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार नेहरू कॉलोनी उम्र 19 वर्ष तथा 1 युवती अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष, का दून चिकित्सालयेअस्पताल में उपचार चल रहा है।

मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतकों के पंचायत नामा की कार्यवाहीे की जा रही है।

You May Also Like