देहरादून: नेहरू कॉलोनी एक अंजान शख्स ने मारी पति-पत्नी को गोली, पत्नी की मौके पर ही मौत ,

Please Share

देहरादून: राजधानी में देर रात दंपती को गोली मारने की घटना सामने आई है। वारदात में पत्नी की मौत हो गई है। पति को गम्भीर हालात में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना बीती देर रात लगभग दो बजे की है। जब नेहरू कॉलोनी थाना इलाके के माता मंदिर रोड क्षेत्र में बुटीक संचालिका महिला आशा पति अशोक के साथ रह रही थी। बीती रात एक युवक उनके घर आया। और उसने आशा और अशोक को गोली मार दी। इससे आशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक को गंभीर हालत में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेहरु कॉलोनी थाना एसएचओ ने हेलो उत्तराखंड न्यूज़ न्यूज़ से बात करते हुए बताया की अभी मामले की जाँच की जा रही है।

You May Also Like