देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार व अन्य जनपदों को किए गया इन जोनों में चिन्हित- मुख्य सचिव ने किए निर्देश जारी

Please Share

देहरादून: भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन की अवधि का विस्तार किये जाने एवं तत्संबन्धी विस्तृत दिशा-निर्देश का अनुपालन किये जाने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश का अनुपालन करने के लिए निर्देश जारी किए है जिसमे लॉक डाउन की अवधि को दिनाक 04 मई, 2020 से दा सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। साथ ही उन्होने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वार उत्तराखंड के विभिन जनपदों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में चिन्हित किए जाने की जानकारी भी दी है। जिसमे देहरादून व नैनीताल को ऑरेंज, हरिद्वार को रेड और शेष जनपदों को ग्रीन जोन में चिन्हित किया गया है।

मुख्य सचिव ने भारत सरकार के उपरोक्त आदेश दिनांक 01 मई, 2020 के आलोक में विभिन्‍न कार्यालयों की दैनिक कार्य अवधि निम्नलिखित कम से निर्धारित की है।

  • गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा व्यावसायिक एवं वाणिज्यीय गतिविधियों के संचालन के संदर्भ में दिये गये निर्देशों के क्रम में ये समस्त प्रतिष्ठान प्रातः 7 बजे से सायः 4 बजे तक संवायें दे सकगे।

  • भारत सरकार के समस्त कार्यालय, उपक्रम, निगम, बैंक आदि प्रातः 10 बजे से सांय: 4 बजे तक खुले रहेगें तथा इनमें गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सामाजिक दरी तथा साफ-संफाई सम्बन्धित निर्देशों एवं अन्य निर्देशोँ का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

  • समस्त निजी कार्यालय सायं 4 बजे तक खुल रहेगे तथा इनम गृह मत्रालय भारत सरकार के सामाजिक दूरी, साफ-सफाई सम्बन्धित निर्देशों एव अन्य निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चि किया जायेगा।

  • गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप सांय 4 बजे से प्रातः 7 बजे तक  सामान्य आवागमन व गैर आवश्यक क्रियाकलाप पूर्णत प्रतिबन्धित्न होगें। जिला मजिस्ट्रेट इस विषग्र में अपने-अपने जनपदों के लिए पृथक आदेश निर्गत करेंगे।

जिलांधिकारीगण उपरोक्त समस्त आदेशों एव निर्देशों का केड़ाई से अनुपालन करवाना सुनिश्चित जाना सुनिश्चित करेगें।

You May Also Like

Leave a Reply