देहरादून में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Please Share

देहरादूनः थाना डालनवाला क्षेत्र में शनिवार को एक महिला का शव पेड़ पर मिलने से सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है संस्कृत महाविद्यालय के हॉस्टल के बाहर पेड़ पर एक महिला का शव साड़ी से लटका हुआ मिला है। स्थानिए लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार प्रीतम रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय के हॉस्टल के बाहर पेड़ पर एक महिला का शव साड़ी से लटका हुआ था। थाना नेहरू कॉलोनी से मिली जानकारी पर महिला के परिजन मौके पर आए, जिनके द्वारा महिला की शिनाख्त बसंती देवी पत्नी जगत सिंह ठाकुर, उम्र 59 वर्ष, निवासी नैनी सैनी, थाना/ तहसील/ जिला- पिथौरागढ़ ), उत्तराखंड हाल नेहरू कॉलोनी देहरादून बताया। महिला के पुत्र रोशन सिंह ठाकुर व पुत्रवधू निर्मला ठाकुर ने  महिला की पहचान करते हुए बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थी तथा जनवरी 2019 में इलाज हेतु देहरादून में आई थी, जिनका इलाज वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल से चल रहा था। रात को करीब 2:15 बजे उक्त महिला ने फोन करके अपने पति जगत सिंह ठाकुर को बताया कि वह कहीं दूर खंडहर में आ गई है और फांसी लगा रही है।

रोशन सिंह ने बताया कि उनकी माताजी काफी समय से डिप्रेसन में थी और अक्सर कहती थी कि मैंने सारे परिवार को दुखी कर दिया है तथा कई बार सुसाइड करने की बात कही थी। रात को घर के कपड़ो में निकली थी तथा साड़ी भी घर से ही साथ ले गई थी। अपने पति को फ़ोन करने के बाद उनके द्वारा फ़ोन बन्द कर लिया था। मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like