कानून व्यवस्था, आबकारी नीति, खनन और हैली सेवाओं पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

Please Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर त्रिवेंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होने कानून व्यवस्था, आबकारी नीति, खनन और हैली सेवाओं पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। खुले आम बैंक-पेट्रोल पम्प लूटे जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, आबकारी नीति माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए बार-बार बदली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से सरकार माफियाओं को फायदा देने के लिए लगातार नियम बदलती ही जा रही है। यही हाल खनन नीति का भी है।

वहीं हैली सेवाओं पर प्रीतम सिंह ने कहा कि, सरकार अभी तक हैली सेवाओं के टेंडर जारी नही कर पाई है और रोजाना सरकार इसकी नीतियों में परिवर्तन कर रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार किसी एक कंपनी विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा कर रही है। इस दौरान प्रीतम ने मेडिकल में हुए फीस वृद्धि पर भी सरकार को घेरा।

You May Also Like