अराजक तत्वों ने जमकर मचाया उत्पात, मुकदमा दर्ज

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर जिला मुख्यालय अराजक तत्वों का गढ़ बनता जा रहा है। यंहा अराजक तत्व रात का फायदा उठाकर घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। रोज हो रही घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में बीती रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। पीपलचौक में चबूतरे के पास खड़े चार पहिया वाहनों के सीसे तोड़ दिए। जिसमें चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए। वहीं दो अन्य वाहनों के शीशे तोड़े गए हैं। सभी वाहनों के शीशे पीछे की ओर से तोड़े गए हैं। जिसमें स्थानीय लोगों ने चोरी से इन्कार किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में वाहनों के शीशे तोड़े गए हैं। जिससे अराजक तत्व की इन हरकतों से वाहन स्वामी का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीँ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का घेराव कर उन्होंने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त की भी मांग की है। पुलिस ने मंडलसेरा में वाहनों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You May Also Like

Leave a Reply