विधायक चैंपियन भाजपा से नहीं हुए निष्कासित, अनुशासन समिति लेगी अंतिम फैसला: श्याम जाजू

Please Share

देहरादून: अपने विवादित बयानों और वायरल विडियो से विवादों में आए भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर पार्टी ने आखिरकार सख्त रुख अपनाया है। हालाँकि अभी विधायक चैंपियन को पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है। लेकिन चैंपियन की गतिविधियों से पार्टी की छवि ख़राब जरूर हो रही है। जिसके बाद प्रदेश भाजपा ने केन्द्रीय नेतृत्व को चैंपियन को पार्टी से निष्कासित करने की सिफरिश की है।

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि, विधायक चैंपियन को निष्कासित करने की संस्तुति प्रदेश भाजपा ने केंद्र को भेजी है। जिस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि, किसी भी विधायक और सांसद को बर्खास्त करने का अधिकार हाईकमान को है। केंद्र की अनुशासन समिति को इस पर फैसला लेना है।

You May Also Like