देहरादून: कैफे की आड़ में अवैध रूप से चला रहे थे हुक्का बार, पुलिस किया पर्दाफाश

Please Share

देहरादून: बीती रात पुलिस ने क्लेमेनटाउन क्षेत्र में संचालित अवैध हुक्का बार/लाउंज में छापेमारी की। इस दौरान कारवाही करते हुए पुलिस ने अरेबियन नाइट्स/ ब्रुजी एरिना  में चेकिंग की तो अरेबियन नाइट्स में संचालकों द्वारा कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार नियम विरूद्ध चलाया जा रहा था। इस बीच पुलिस ने अधिनियम के तहत कैफे का चालान किया। साथ ही उस कैफे से हुक्के एवं तंबाकू सामग्री को कब्जे में लेकर सीज किया गया। संचालकों के विरूद्ध 83/81 पुलिस एक्ट के तहत अलग से कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूलते हुए छोड़ा गया। और हुक्का बार का संचालन अविलंब बंद करते हुए उक्त कैफ का संचालन पर प्रतिबंधित करने के साथ जिला अधिकारी महोदय से अलग से पत्राचार किया जाएगा।

You May Also Like