विकासनगर: CAA के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

Please Share

देहरादून: विकास नगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने रैली निकाली। रैली में  भाजपा के कार्यकर्ताओं और  नेताओं ने कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा ने विकासनगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा सीएए में किसी भारतीय के विरुद्ध किसी प्रकार के कड़े कदम उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार दुष्प्रचार करके देश का माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस जानबूझकर कानून का भ्रामक प्रचार करके राजनीतिक लाभ उठाने का कार्य कर रही है।

You May Also Like