CAA: भाजपा नेताओं ने किया घर-घर जाकर जनता को संवाद

Please Share

देहरादून:  नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यमुना कॉलोनी के कुम्हार मंडी में घर-घर जाकर संपर्क किया। वहीं, कैंट विधायक हरबंस कपूर, मसूरी विधायक गणेश जोशी व राजपुर विधायक खजानदास ने अपने-अपने क्षेत्र में रविवार को रैली निकाल कर लोगों से संवाद किया। सभी नेताओं ने कानून की आवश्यकता और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से दस-दस घरों में संपर्क कर लोगों को जागरूक करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सीएए से पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि ननकाना साहब में हुए हमले के बाद स्पष्ट हो गया कि मुस्लिम राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के हित सुरक्षित नहीं हैं।

You May Also Like