कांग्रेस ने निकाली ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ रैली, देशभर में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Please Share

देहरादून: पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली आज आयोजित की गई। जिसको लेकर राजधानी देहरादून में भी ये रैली निकाली गई। जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात रही। रैली से पहले देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में सभा का आयोजन किया गया। जहां केंद्र सरकार को सीएए, एनआरसी और महंगाई को लेकर कटघरे में खड़ा किया।

वहीं प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस की इस रैली पर तंज करते हुए कहा कि ये ‘कांग्रेस बचाओ, राहुल लाओ’ रैली है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ बार बार खिलवाड़ किया। अब उसके संविधान बचाओ के नारे पर हैरानी हो रही है और हंसी आ रही है।

मुंबई,पटना,चेन्नई व तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तमिलनाडु तौहीद सहित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। इस रैली के दौरान कांग्रेस का झंडे  देखने को मिला।

You May Also Like