बस के ऊपर गिरा बोल्डर, आइटीबीपी जवानों समेत 10 लोग घायल

Please Share

पिथौरागढ़: गुरुवार को पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहाँ पिथौरागढ़ से लखनऊ जा रही रोडवेज की बस के ऊपर घाट के पास एक बड़ा पत्थर गिर गया। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 8-10  यात्री घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 33 यात्री सवार थे। वहीँ घायलों में कुछ जवान आइटीबीपी के भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य किए। 108 सेवा की मदद से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

You May Also Like