नदी में समाई बस, 13 श्रद्धालुओं की मौत

Please Share

महाराष्ट्र (कोल्हापुर) : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार रात यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गये। मृतकों में एक 9 महीने की बच्ची भी शामिल है।

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए कोल्हापुर पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट की है। जब बस के शिवाजी पुल से गुजरने के दौरान ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराकर 45 फीट नीचे पंचगंगा नदी में जा गिरी। यह बस रत्नगिरी से पूना जा रही थी। बस में कुल 16 लोग सवार थे, सभी यात्री एक धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे चले रेस्कयू ऑपरेशन के बावजूद भी 13 लोगों को बचाया नहीं जा सका। घायल हुए तीनों लोगों को कोल्हापुर के सीपीआर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

You May Also Like

Leave a Reply