पंचायत चुनाव: ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा की नई सूची जारी, पंचायत अध्यक्ष के नौ, ब्लॉक प्रमुखों के 51 प्रत्याशी घोषित

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। अब तक पंचायत अध्यक्ष के नौ और ब्लॉक प्रमुखों के 51 पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं।

गढ़वाल मंडल के जौनपुर से गीता रावत, कर्णप्रयाग से चंदेश्वरी देवी, जोशीमठ से मीना रावत, चंबा से शिवानी बिष्ट, जाखणीधार से सुनीता देवी, थौलदार से काजल पंवार, देवप्रयाग से संजय पाठक, नरेंद्र नगर से राजेंद्र भंडारी, भटवाड़ी से विनिता रावत, डुंडा से शैलेंद्र कोली, पुरोला से रीता पंवार, मोरी से बचन सिंह पंवार, गैरसैंण से शशी देवी, थराली से कविता देवी, घाट से भारती देवी और नारायण बगड़ से यशपाल सिंह नेगी को ब्लॉक प्रमुख का उम्मीदवार बनाया गया है।

 

You May Also Like